फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Tue, 22 Oct 2024 12:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह हादसा हो गया। सामने से आ रही कार से बाइक टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन
सड़क के किनारे पड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में धौरहरा-सिसैया मार्ग के बबुरी मोड़ पर मंगलवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। चालक के बारे में पता लगा रही है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली के गांव मनकापुर निवासी झब्बू (35) पुत्र जयराम और धौरहरा क्षेत्र के गांव नरैनाबाबा निवासी संतोष (36) पुत्र पृथ्वी पाल एक अन्य साथी के साथ मंगलवार सुबह बाइक से सिसैया की ओर जा रहे थे। धौरहरा-सिसैया मार्ग के बबुरी मोड़ पर उनकी बाइक सिसैया की ओर से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में झब्बू और संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क से नीचे उतरी कार - फोटो : अमर उजाला
बाइक पर सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में उतर गई। उसका चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें