संपूर्णानगर में अजगर को पकड़े ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
दुकान में अजगर निकलने से मचा हड़कंप
संपूर्णानगर इलाके में सिंगाही खुर्द छठ घाट के पास एक कबाड़ की दुकान में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम को पहुंचने में देरी हुई तो दुकान स्वामी ने अजगर को पकड़कर बोरी में डाला और टीम के सुपुर्द कर दिया।
सिंगाही खुर्द में छठ घाट के पास कबाड़ विक्रेता रामभजन गुप्ता की दुकान में अजगर निकला। दुकानदार ने बताया कि झाड़ू लगाते समय दुकान के अंदर अजगर बैठा नजर आया। अजगर को देख उन्होंने अपने पुत्र संजय को उठाया।
वन विभाग को सूचना दी। एक घंटे से अधिक बीतने के बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। दुकान के अंदर भीड़ लगने लगी। दुकान स्वामी ने अजगर के कबाड़ में छिपने से पहले ही उसे पकड़कर बोरी में डाला और वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया।