फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 16 Aug 2024 10:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह वाहन की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर घायल हो गया। तीनों कांवड़िये एक ही बाइक सवार होकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर पीबी इंटर कॉलेज बरेचा के समीप वाहन से टकराकर बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई। एक कांवड़िया की हालत गंभीर है। उसे शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र के करकरगटा मजरा रामपुर निवासी धनवीर (20) पुत्र बृजपाल, सुखदेव (22) पुत्र रामप्रसाद और कमलेश (16) बाइक से गोला गोकर्ण नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। सुबह करीब पांच बजे मोहम्मदी- शाहजहांपुर मार्ग पर बरेचा के पास उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। 

विज्ञापन

मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम 
हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। वहीं बाइक सवार तीनों कांवड़िये गंभीर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी मोहम्मदी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने धनवीर व सुखदेव को मृत घोषित कर दिया। कमलेश को सीएचसी से जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है। उधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें