फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के विवाद में दो भाइयों में चली गोली, एक घायल

विज्ञापन
जख्मी आमिर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
ममरी। शनिवार की रात हैदराबाद गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में 28 वर्षीय युवक के कंधे में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

हैदराबाद के लोगों ने बताया कि गांव निवासी 28 वर्षीय सूरत आमिर काफी दिनों से चंडीगढ़ में काम करता था जो अपनी मेहनत मजदूरी की रकम बड़े भाई आबिद के पास जमा करता था। गांव वालों के अनुसार, आमिर की 16 नवंबर को शादी होनी है। बताते हैं कि आमिर दो दिन पूर्व चंडीगढ़ से लौटा था। शनिवार की शाम आमिर ने भाई आबिद से जब रुपये मांगे तो उसने देने से मना कर दिया, जिस पर दोनों भाइयों में बंटवारे को लेकर विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर आमिर ने अपने कंधे में तमंचे से गोली मार ली, जिससे वह गंभीर हालत में घायल हो गया। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को न देकर घायल को रात ही में सीएचसी गोला पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें