फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कर्णाली नदी के चीसापानी पुल पर लाइटर से भरा ट्रक जला

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। गैस लाइटर लेकर जा रहे एक ट्रक में कर्णाली नदी पर बने चीसापानी पुल पर अचानक आग लग गई। ट्रक चालक व खलासी ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नमूना पुल के तार जलने से पुल से आवागमन भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


कैलाली के डीएसपी कुलदीप चंद ने बताया कि सोमवार शाम को वीरगंज से 1100 कार्टून गैस लाइटर लेकर एक ट्रक महेंद्रनगर जा रहा था। जिले की कर्णाली नदी के चीसापानी पुल पर पहुंचते ही ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक चालक जगन्नाथ और खलासी धीरज जोशी ने कूदकर अपनी जान बचाई।
ट्रक में आग लगने से पांच सौ मीटर लंबे एशिया के एक पिलर के तार भी टूट गए। सूचना पर नेपाल एपीएफ व सेना के जवानों के साथ ही लमकी चूहा नगर पालिका की दमकल गाड़ियों ने करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया। चीसापानी थाना इंचार्ज हरीराम डांगी ने बताया कि पुल रोकने क लिए लगे 14 सपोर्ट तारों में कुछ तार जले हैं, जिसके कारण पुल से आवागमन बंद कर दिया गया है। ट्रक में लदे लाइटरों की कीमत करीब एक करोड़ 15 लाख रुपये बताई गई है, वहीं ट्रक भी जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें