फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्याओं का समय से कराएं निस्तारण : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान लखनऊ में आयोजित इन्वेस्ट यूपी कार्यालय उद्घाटन, सीएम-इन्वेस्टर संवाद की लाइव स्ट्रीमिंग की गई। इसके बाद हाल ही में संपन्न ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले के 10 करोड़ से ऊपर निवेश करने वाले 13 और 10 करोड़ से नीचे निवेश करने वाले 30 उद्यमियों को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह के साथ शासन की तरफ से भेजे गए स्मृति चिन्ह प्रदान किए। डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण हर हाल में कराया जाएगा। उपायुक्त (उद्योग) संजय सिंह ने गत बैठक में हुए निर्णयों की सफलता की जानकारी दी।

एलआरपी-महेवागंज रोड के चौड़ीकरण की मांग
लखीमपुर खीरी।बैठक में उद्यमियों ने महेवागंज से लखीमपुर गोला बाईपास सड़क मार्ग के चौड़ीकरण का मुद्दा उठाया। इस पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग को प्रस्ताव तैयार आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें