फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दूर हुई परेशानी, बैंकों में लगी रही लाइन

Wed, 21 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
कैश की कमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मदी में मैनेजरों के रवैए से नाराज भीड़ ने जाम लगाया
विज्ञापन

जिले की बैंकों में कैश की कमी के कारण लोगों की परेशानी दूर नहीं हो पा रही है। बैंकों में बुधवार को भी लंबी लाइन लगी रही। वहीं मोहम्मदी में नोटबंदी से ज्यादा परेशान बैंक मैनेजरों के रवैए से नाराज भीड़ ने मोहम्मदी-गोला मार्ग पर जाम लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
गोला गोकर्णनाथ। नगर की बैंकों में भुगतान को लेकर खातेदारों की परेशानी दूर नहीं हुई है। कैश कमी के चलते लगभग सभी बैंकों के एटीएम नहीं चले। काफी समय तक एटीएम का शटर खुलने का इंतजार करने के बाद लोग मायूस होकर एटीएम-दर-एटीएम भटकते रहे। वहीं बैंकों में भी खातेदारों को कड़ी ठंड में परेशानी उठाने के बाद भी पर्याप्त भुगतान नहीं मिल सका।
विज्ञापन

मितौली। पंजाब नेशनल बैंक शाखा कस्ता में बांस बल्ली की बनी बेरिकेडिंग के सहारे अपना ही पैसा निकलने के लिए लोग परेशान रहे।
ममरी। बैंकों में कैश का अभाव होने से भुगतान ठप रहा। कड़ाके की ठंड में लाइन लगाए खड़े खातेदारों को मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर हैदराबाद की पंजाब नेशनल बैंक में थोड़ा बहुत भुगतान जारी रहा जबकि अन्य बैंकों में सन्नाटा पसरा रहा।
ओयल। क्षेत्र में भी बैंकों के बाहर सुबह से लंबी लाइनें लगी रहीं। अनेक जरूरतमंद बैंक के ग्राहक देर शाम तक लाइनों में लगे देखे गए। 
गुलरिया। पडरिया तुला में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर लंबी लाइन लगी रही। 
जंगबहादुरगंज। नगर की भारतीय स्टेट बैंक में कैश न होने के कारण लंबी लाइन लग गई, लेकिन बैंक में कैश न होने के कारण लोग परेशान दिखे।

बैंक मैनेजरों के रवैए से परेशान होकर भीड़ ने लगाया जाम
दो घंटे बाद पुलिस ने खुलवाया जाम
मोहम्मदी। पंजाब नेशनल बैंक तथा इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के सामने आज दूसरी बार नोट न देने के कारण लोग उग्र हो गए और उन्होंने मोहम्मदी-गोला सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पंजाब नेशनल बैंक के सामने खड़े खाताधारक राकेश सिंह, दिनेश सिंह, जगदीप, इशरत अली, अरशद, जमाल आदि का कहना है कि शाखा प्रबंधक अपने चहेतों को मोटी रकम निकालकर दे रहे हैं, जबकि आमजन सुबह से शाम तक लाइन में लगे हैं फिर भी भुगतान नही हो पा रहा है।
उधर पोस्ट आफिस में 13 दिन से कैश न होने के कारण लेन देन बंद है। उपडाकपाल जगदीश कुमार का कहना है कि छोटी-छोटी रकमें बचत के रूप में जमा हो रही है उन्ही से बहुत थोड़ा भुगतान किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक कैशलेस तो एसबीआई का सर्वर डाउन
मैलानी। नोटबंदी के बाद से बैंकों में लाइन और कैशलेस की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, जिससे लोगबाग परेशान हैं। बुधवार  को एसबीआई का सर्वर दोपहर में डाउन हो गया, जिससे लेनदेन ठप हो गया। हालांकि सर्वर डाउन होने के बाद भी कैश निकालने के लिए लाइन में लगे रहे। इलाहाबाद बैंक तो कैशलेस रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें