फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी-लखनऊ के बीच छह दिन नहीं चलेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
मैलानी जंक्शन।
विज्ञापन
नॉन इंटरलॉकिंग के लिए ब्लाक लिया गया
विज्ञापन

मैलानी। रेल प्रशासन की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीतापुर-तप्पा खजुरिया-परसेंडी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के लिए 16 से 24 नवंबर तक इंजीनियरिंग ब्लाक लेने के कारण 20 से 24 नवंबर मैलानी से लखनऊ के बीच ट्रेनों के पहिए थम जाएंगे।
जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05086, 05087, 05088, 05089 लखनऊ-मैलानी-लखनऊ पैसेंजर 20 से 24 तक निरस्त रहेंगीं। ट्रेन नंबर 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 से 25 नवंबर तक और 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस 19 के 24 नवंबर तक निरस्त रहेगी। इस प्रकार मैलानी से लखनऊ के बीच छह दिनों तक ट्रेनों के पहिए थमे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी से लखनऊ आने जाने में होगी परेशानी
मैलानी। मैलानी से लखनऊ के बीच 20 से 24 नवंबर तक ट्रेनें नहीं चलने से यहां से सीधे लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ की ओर जाने वालों को काफी परेशानी होगी। कारण, यहां से सीधे लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ तक जाने के लिए एक भी रोडवेज बस सेवा नहीं है। लिहाजा लखनऊ की ओर जाने के लिए लोगों को डग्गामार निजी बसों से टुकड़ों में गोला, लखीमपुर होकर जाना होगा। ऐसे में अधिक समय और अधिक पैसे की बर्बादी होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें