फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया कांडः निरस्त हुआ न्यायिक जांच आयोग, खीरी से रवाना हुए जस्टिस प्रदीप

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनियां कांड में गठित एक सदस्यीय न्यायिक आयोग को प्रदेश सरकार ने निरस्त कर दिया है, जिसके बाद जस्टिस प्रदीप श्रीवास्तव शुक्रवार को खीरी से रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

तिकुनियां कांड की न्यायिक जांच के लिए प्रदेश सरकार ने 6 अक्तूबर को जांच टीम के गठन के साथ ही एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया था, जिसको यूपी सरकार को जांच की रिपोर्ट देनी थी। इसी सिलसिले में 17 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज प्रदीप श्रीवास्तव लखीमपुर पहुंचे थे और तिकुनियां जाकर घटनास्थल का मुआयना भी किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मामले में विशेष जांच दल की निगरानी के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज राकेश कुमार जैन को बुधवार को जिम्मेदारी सौंप दी गई। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि सरकार ने न्यायिक आयोग निरस्त कर दिया है, जिसके बाद अगले दिन शुक्रवार को प्रदीप श्रीवास्तव खीरी से लखीमपुर रवाना हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें