फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन खराब होने से तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
क्रॉसिंग पर लगा जाम।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों को हुई खासी परेशानी

पलियाकलां। मैलानी से नानपारा बहराइच के लिए सुबह नौ बजे पलिया से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को इंजन में खराबी होने के कारण करीब तीन घंटे तक पलिया रेलवे स्टेशन पर रोकना इस दौरान यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मैलानी से चलकर सुबह नौ बजे पलिया पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। इसके बाद ट्रेन को धीमी गति से पलिया रेलवे स्टेशन ले जाया गया। फिर मैलानी से दूसरा इंजन मंगाया गया, जिसके बाद ट्रेन को करीब 12:15 बजे नानपारा के लिए रवाना किया जा सका। इसके चलते भीषण गर्मी में यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वहीं, निघासन और थाना रोड की रेलवे क्रासिंग बार-बार बंद होने से घंटों जाम की स्थिति भी बनी रही। स्टेशन मास्टर श्रवण कुमार पाल ने बताया कि ट्रेन के इंजन में कमी आ गई थी। मैलानी से दूसरा इंजन मंगाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें