फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी से दुधवा तक लिया ट्रैक का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के दूसरे दिन सहायता साइडिंग और मीटरगेज क्रेन देखी
विज्ञापन

गोमती एक्सप्रेस से गोरखपुर रवाना हुए प्रमुख मुख्य इंजीनियर
कैरिज डिपो में सराहनीय काम करने वाले कर्मचारी किए पुरस्कृत
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। एनई रेलवे गोरखपुर के प्रमुख मुख्य इंजीनियर अरविंद कुमार पांडे ने दौरे के दूसरे दिन रविवार को यहां निरीक्षण के बाद दुधवा तक विंडो ट्रेलिंग कर ट्रैक का जायजा लिया। शाम को गोमती एक्सप्रेस से वह वापस गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री पांडे ने सुबह यहां दुर्घटना सहायता साइडिंग और मीटरगेज क्रेन का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कैरिज डिपो परिसर में उपलब्ध निष्प्रयोज्य भूमि में डिपो कर्मियों की ओर से बनाए गए पार्क का फीता काटकर उद्घाटन कर डिपो परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कैरिज डिपो में सराहनीय काम करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया। इसके बाद वह रेलबस से सुबह 11 बजे मैलानी से दुधवा के लिए रवाना हुए और विंडो ट्रेलिंग करते हुए ट्रैक का जायजा लिया। शाम चार बजे दुधवा से वापस मैलानी लौटने के बाद शाम को गोमती एक्सप्रेस ट्रेन में अटैच अपने विशेष सैलून से वह वापस गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें