फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए दिए टिप्स

Sat, 27 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ।
विज्ञापन
meeting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चीनी मिल की गोष्ठी में किसानों से रूबरू हुए वैज्ञानिक
विज्ञापन

गन्ने की पैदावार ज्यादा से ज्यादा हो, इसके लिए गुलरिया चीनी मिल और गन्ना विकास परिषद के तत्वावधान में गोष्ठी हुई। शाहजहांपुर से आए गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिकों ने क्षेत्र के लौकहा गांव में किसानों को गन्ना उत्पादन के साथ शरदकालीन सहफसली खेती एवं नवीन तकनीक से गन्ना बुआई विधि के बारे में टिप्स दिए।  
लौकहा में चरनपाल सिंह के आवास पर हुई किसान गोष्ठी में शाहजहांपुर के गन्ना शोध संस्थान से आए डॉ. प्रवीन कुमार कपिल ने इस बात पर जोर दिया कि किसान गन्ने का बीज अपने ही खेत में अलग से तैयार करें, बीज को तैयार करने के दौरान ध्यान रखें कि उसमें कीट और बीमारी का प्रकोप न हुआ हो। डॉ. प्रवीन ने कहा कि तैयार किया बीज आठ से दस माह में अगर किसान बो दें तो उसका जमाव 10-15 प्रतिशत अधिक होगा। वहीं बुआई के दौरान बीज को जीवाणु रहित करने के लिए बाविस्टिन का घोल बनाकर उसे डीप करके बुआई करें। 
विज्ञापन

वैज्ञानिक मानवेंद्र वर्मा ने किसानों से कहा कि दीमक को खत्म करने से पहले जरूरी है कि उससे बचाव किया जाए। किसान अपने खेत में जैविक खाद का प्रयोग करें साथ ही गोबर को सड़ाकर उसे अंतिम जुताई से पूर्व खेतों में प्रयोग करें। गोष्ठी में चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक एनपी सिंह, सहायक प्रबंधक गन्ना वीके सिंह, उप प्रबंधक गन्ना प्रवीन शर्मा समेत कई अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता किसान हरेंद्र सिंह ने की। 
विज्ञापन


फसल बढ़ोतरी के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन
गन्ना विकास परिषद गुलरिया के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जगपाल सिंह यादव ने बताया कि नान मेंबर किसान 15 सितंबर तक रसीद कटाकर मेंबर बन सकते हैं, वहीं 30 सितंबर तक किसान अपनी उपज बढ़ोतरी रसीद गन्ना पर्यवेक्षक से मिलकर कटवा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें