बल्लभ भाई पटेल के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया
लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल मिशन की मिट्टी तिलक कलश एकता रथ यात्रा का गुरुवार को जिले में आगमन हुआ। जिसका यहां भव्य स्वागत किया गया। यहां सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
मिट्टी कलश यात्रा का सिसैया चौराहा, नकहा चौराहा, बेड़नापुर, रवंही कॉलोनी, रामापुर बाजार में भव्य स्वागत हुआ। यात्रा 11.30 बजे विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान पर पहुंची। यहां नकहा प्रधान श्याम किशोर वर्मा, राधेश्याम वर्मा, कमल नयन, अशोक वर्मा, प्रधान चहमलपुर नरेंद्र वर्मा, नगर संयोजक शोएब, वसीम, सोनू, सहित हजारों लोगों ने स्वागत किया। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी मसऊदुल हसन और संचालन इस्लामुद्दीन तथा ओम प्रकाश पटेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिभाई पटेल ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता और अखंड समाज का निर्माण करना है। सरदार पटेल ने खंड-खंड भारत को अखंड बनाने का जो सपना देखा था उसे पूरा करना है। यहां विशिष्ट अतिथि नागेंद्र भाई पटेल ने कलश यात्रा को सफल बनाने की सभी से अपील की। राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश पटेल ने प्रण किया कि उनका जीवन सरदार पटेल के मिशन के लिए समर्पित रहेेगा। जिला संयोजक नजमुल हसन ने इस मिशन को सफल बनाने की अपील की और सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश पटेल, विकास पटेल, अब्दुल मन्नान, हारुन, सब्बू, इस्लामुद्दीन अंसारी, वसीम उर्फ मानू, गुड्डू लकेसर, राजेश सिंह, चिरौंजीलाल, बाबू छर्रा, चंद्रभाल वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, शिवपूजन पटेल, अशोक वर्मा, प्रमोद वर्मा, राजेश वर्मा और संजय पटेल सहित हजारों लोग मौजूद थे।