फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया कांड : सुप्रीम कोर्ट से गठित टीम लखनऊ पहुंची

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में जांच टीम का पुनर्गठन किए जाने के बाद पहली बार जांच टीम के सभी सदस्य एडीजी जोन एसएन साबत से मिलने लखनऊ पहुंचे। माना जा रहा है कि टीम के सदस्य अपने-अपने हिस्से की जिम्मेदारी लेने वहां पहुंचे हैं। उधर, टीम में तीन नए आईपीएस अफसर भी शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

तिकुनियां कांड की जांच कर रही टीम में सुप्रीम कोर्ट ने 17 नवंबर को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस राकेश कुमार जैन को जांच की निगरानी, निष्पक्षता और स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिये नियुक्त किया था, साथ ही विशेष जांच टीम का पुनर्गठन कर तीन वरिष्ट आईपीएस अधिकारी एसबी शिरडकर, प्रितिंदर सिंह और पद्मजा चौहान को शामिल करने के आदेश दिये थे। इससे पहले जांच टीम के मुखिया डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल थे, जिनके नेतृत्व में जांच हो रही थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे भंग कर नई टीम पुनर्गठित किया था।
सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर जांच टीम को लखनऊ से नए अफसरों के आने का इंतजार था, लेकिन, अब तक कोई नहीं पहुंचा था। नई टीम में किसके हिस्से क्या जिम्मेदारी होगी, यह तय होना अभी बाकी था। इसलिए जांच टीम के वरिष्ठ सदस्य एएसपी अरुण सिंह समेत पूरी टीम को लखनऊ बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें