मैलानी-लखनऊ खंड पर भी बंद है ट्रेनों का संचालन
मैलानी। पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान 24 नवंबर को सीतापुर-परसेंडी खंड पर दोहरीकरण और नई विद्युत लाइन युक्त रेलखंड का निरीक्षण करेेंगे। इस कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण मैलानी-लखनऊ खंड पर भी ट्रेनों का संचालन 20 से 24 नवंबर तक बंद है।
संरक्षा निरीक्षण के समय लखनऊ पूर्वोत्तर मंडल की डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। संरक्षा आयुक्त सीतापुर-परेेसेंडी स्टेशनों के बीच आने वाले ब्रिज, कर्व, प्वाइंट्स, क्रॉसिंग, रेलवे लाइन फिटिंग्स, सिगनल, समपार फाटक, पैनल, रिले रूम आदि का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद संरक्षा आयुक्त सीतापुर-परेसेंडी स्टेशनों की बीच विद्युत लोकोमोटिव से चालित स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल भी करेंगे।
लखीमपुर बांकेगंज के बीच सीआरएस ट्रायल कल
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-बांकेगंज के बीच बृहस्पतिवार को रेल विद्युतीकरण कार्य का रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गोरखपुर पंकज सिंह ने बताया कि लखीमपुर बांकेगंज के बीच रेललाइन विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है, जिसका 25 नवंबर को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे।