फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया कांड : केंद्र और प्रदेश सरकार के पास सिर्फ 72 घंटे शेष

सार

घटनास्थल पर 12 को होगी मृतक किसानों की संयुक्त अरदास, संयुक्त किसान मोर्चा का पोस्टर जारी
 
विज्ञापन
शहीदों की अंतिम अरदास के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने जारी किया पोस्टर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोस्टर जारी होने के बाद जिला प्रशासन से लेकर शासन तक की मुश्किलें बढ़ीं

लखीमपुर खीरी। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने तिकुनिया कांड को लेकर देश व प्रदेश सरकार को जो अल्टीमेटम दिया था। उसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। टिकैत ने चेेतावनी दी थी कि खूनी संघर्ष में मारे गए किसानों की संयुक्त अरदास तक यदि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त और उनके पुत्र को गिरफ्तार न किया गया तो देश भर में आंदोलन शुरू होगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसकी तारीख भी घोषित कर दी है। इससे शासन से लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप गच गया है, क्योंकि 12 अक्तूबर को संयुक्त अरदास होनी है और मुख्य आरोपी अब तक पुलिस से काफी दूर है।
विज्ञापन

रविवार को तिकुनिया में हुए हिंसक बवाल को लेकर जिले में ही नहीं, बल्कि प्रदेश व देश में बेहद तनाव है। घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन मुखिया राकेश टिकैत ने बुधवार को जिले में आकर मोहल्ला हाथीपुर स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में प्रेसवार्ता कर कहा था कि मृतक चारों किसानों की एक जगह पर संयुक्त अंतिम अरदास होगी, जिसकी तारीख संयुक्त किसान मोर्चा तय करेगा।
निर्धारित दिन तक गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी न हुई तो देशव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, संयुक्त मोर्चा ने संयुक्त अंतिम अरदास की तारीख 12 अक्तूबर घोषित कर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज क्रीड़ा स्थल का स्थान निर्धारित कर इसका पोस्टर जारी कर दिया है। इससे जिला प्रशासन से लेकर शासन तक की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि 12 अक्तूबर को अब सिर्फ 72 घंटे शेष हैं। मगर, अब तक न तो बर्खास्तगी हुई है और न ही गिरफ्तारी। इसको लेकर शासन और जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के लोगों ने बताया कि 12 अक्तूबर को तिकुनिया में ही अंतिम अरदास का कार्यक्रम होगा, लेकिन इसमें राकेश टिकैत के शामिल होने के बाबत पुख्ता जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें