पलिया के अतरिया-बड़ागांव में पास शावकों संग घूमती बाघिन।
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां(लखीमपुर खीरी)। सर्दी का सीजन शुरू होने के बाद दुधवा नेशनल पार्क से निकलकर वन्यजीव अब आबादी की तरफ रुख कर रहे हैं। इसी में बीते कई दिनों से एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ अतरिया-बड़ागांव के आसपास खेतों में दिखाई दे रही है। रविवार की देर रात भी ग्रामीणों को बाघिन शावकों साथ दिखी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने कांबिंग शुरू कर दी है।
सर्दी के सीजन में अक्सर दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से वन्यजीव आबादी के पास के खेतों में आ पहुंचते हैं। रविवार देर रात पलिया भीरा रोड पर स्थित अतरिया बड़ागांव के पास एक खेत में अपने तीन शावकों के साथ एक बाघिन आ पहुंची। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग ने बाघिन और उसके शावकों की सुरक्षा को लेकर कांबिंग शुरू कर दी है। बाघिन देखे जाने के बाद ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले यही बाघिन कई ग्रामीणों को दो शावकों के साथ दिखती रही है। ग्रामीणों द्वारा तीन शावकों के साथ बाघिन की वीडियो भी बनाई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।