बाघ की दहाड़ से सहमे लोग
बाघ कई जानवरों को भी अपना निवाला बना चुका है। वन विभाग की टीम ने बाघ को पकड़ने के लिए चौखड़ा फार्म में पिंजरा लगाया था। मंगलवार रात पिंजरे में बाघ कैद हो गया। ग्रामीण सुबह खेतों पर पहुंचे तो पिंजरे में बाघ को देखा। मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगे। इस दौरान बाघ दहाड़ उठा, जिससे ग्रामीण सहम गए। मौके पर पहुंचे वनकर्मी बाघ को ले गए। वहीं बाघ के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।