अफसर के कहने पर लेखपाल को दी रकम
काफी चक्कर लगाने के बावजूद काम न बनने पर परेशान संजय तिवारी ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारी को फिलहाल पचास हजार रुपये देने की सहमति दी। उक्त अफसर ने यह रकम सिंगाही लेखपाल जगदीश प्रसाद को सौंपने को कहा। वह मंगलवार को लेखपाल जगदीश प्रसाद के निघासन स्थित कमरे पर पहुंचे और पचास हजार रुपये दिए।
लेखपाल के रुपये लेकर रखते ही एंटी करप्शन टीम ने उसको रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निघासन से गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे लेकर सिंगाही थाने पहुंची। वहां देर शाम तक लेखपाल से पूछताछ जारी थी। साथी लेखपालों ने टीम के सदस्यों से बात करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। टीम प्रभारी संध्या सिंह ने बताया कि लेखपाल को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। पूछताछ चल रही है।