धौरहरा। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
धौरहरा कोतवाली के गांव रानीपुरवा गांव निवासी सोहन लाल का 24 वर्षीय पुत्र राजकुमार और जगदीश का 22 वर्षीय पुत्र पंकज बाइक से अपने दोस्त को लेने गूढ़ थाना मोतीपुर, बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आ गए। इससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।
दूसरी घटना ईसानगर के पास हुई, यहां ईसानगर थाना के गांव सरैया गांव निवासी श्रीराम का 30 वर्षीय पुत्र दीपू गांव अदलीसपुर गया था। लौटते समय ईसानगर के पास किसी वाहन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।