फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवक फत्तेपुर-कल्लुआ मोती मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी बाइक की चपेट में आ गए, हादसे में तीनों जख्मी हो गए। मितौली सीएचसी ले जाते समय रास्ते में एक की मौत हो गई। दो घायलों को सीतापुर ले जाया गया। जहां से एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहब्बतनगर निवासी विनोद शुक्ला की पुत्री का शनिवार को विवाह था। इसमें लखीमपुर के मोहल्ला शिव काॅलोनी निवासी विनोद के बड़े दामाद शोभित बाजपेई अपने पड़ोसी 20 वर्षीय अंकित के साथ गए थे।
बताते हैं, कि विनोद के रिश्तेदार सुधीर, संजीव व विदुर शाम को दुल्हन को कार से लेकर मेकअप कराने फत्तेपुर ब्यूटी पार्लर आए। जहां इनकी मुलाकात शोभित व अंकित से हुई। मेकअप में समय लगते देख शोभित ने बाइक से आए संजीव और विदुर के साथ अपने पड़ोसी अंकित को बैठाकर कार्यक्रम के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

खुद शोभित, सुधीर के साथ फत्तेपुर में रुका रहा। इस बीच मोहब्बतनगर जा रहे तीनों युवकों की बाइक कल्लुआ मोती मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अंकित को उपचार के लिए मितौली सीएचसी भेज दिया। सुधीर और शोभित इलाज के लिए संजीव और विदुर को सीतापुर अस्पताल लेकर गए।
गंभीर रूप से घायल अंकित को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल विदुर की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। तीसरे युवक संजीव को मामूली चोटें आई हैं। मृतक के परिजनों ने शोभित बाजपेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरोप है कि किसी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से अंकित की हत्या कराई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मैगलगंज कोतवाली पुलिस ने मौके पर मौजूद मामूली घायल संजीव और एक अन्य युवक सुधीर को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मैगलगंज रमेश पांडे ने बताया कि जांच की जा रही है।


सड़क हादसे में युवक की मौत



लखीमपुर खीरी। घर से गेहूं पिसाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव इच्छाराम पुरवा निवासी लल्लन (35) शुक्रवार को बाइक से गेहूं पिसाने की बात कहकर घर से निकला था। जैसे ही वह सर्वे सेंटर के पास पहुंचा, हादसे का शिकार हो गया। गंभीर घायल हालत में युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। यहां से हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें