फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर में घुसकर नकदी-जेवर समेट ले गए चोर

Wed, 12 Jun 2024 05:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं थाना क्षेत्र के दीदारूटांडा में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी।
विज्ञापन
मझगईं। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धर्मापुर के दीदारुटांडा में सोमवार की रात चोरों ने ग्रामीण के घर को निशाना बनाया। वह यहां से हजारों रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर समेट ले गए। एक माह में तीसरी चोरी की वारदात होने के बाद भी पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दीदारुटांडा गांव में अतीश सिंह के घर में घुसे चोर कमरे में रखी लोहे की अलमारी खोल सोने के दो हार, एक चेन, चांदी की कमर बिछिया, सोने के चार सिक्के समेत करीब चार लाख के जेवर व हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह परिजन जागे तो कमरे व अलमारी का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि 30 मई को गड्डीपुरवा में चोरों ने बैटरी व इन्वर्टर चोरी कर लिया था। उसी रात चकरा गांव स्थित मां शारदा पब्लिक स्कूल से भी चोर आठ पंखे व फर्नीचर चोरी कर ले गए थे। एक माह के अंदर तीन चोरियों से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती और रात्रि गश्त न होने से चोरियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें