फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन स्तरीय रहेगी सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों से हाेगी निगरानी

विज्ञापन
प्रत्याशियों-राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक करते डीएम स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रशासन लोकसभा चुनाव की तैयारियों को पूरा करने में जुटा है। सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा जा चुका है। शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों व प्रत्याशियों के निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में चार जून को सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी। इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। प्रत्याशियों से अपेक्षा है कि अपने-अपने मतगणना अभिकर्ताओं को समय से गल्ला मंडी परिसर पहुंचने को कहें। ताकि मतगणना प्रक्रिया समय से शुरू की जा सके।
बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के एआरओ श्रद्धा सिंह सहित प्रत्याशी, प्रत्याशियों के निर्वाचन अभिकर्ता व राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


निर्धारित टेबल पर ही रहेंगे गणना अभिकर्ता

बताया गया कि गणना अभिकर्ता अपनी विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित टेबल पर ही रहेंगे। उन्हें दूसरी टेबल या अन्य स्थान पर इधर-उधर जाने की अनुमति नहीं होगी। कोई मतगणना अभिकर्ता/निर्वाचन अभिकर्ता/प्रत्याशी मतगणना केंद्र पर मोबाइल, स्पाई पेन, कैमरा या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेगा। ज्वलनशील पदार्थ/वस्तु, लाइटर, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, पान-मसाला, पानी की बोतल आदि लेकर भी नहीं ले जा सकेंगे। मतगणना एजेंट जारी प्रवेश पास को इस तरह लगाएंगे कि वह दूर से ही प्रदर्शित होता रहे। मतगणना अभिकर्ता को परिणाम को नोट करने के लिए कागज व कलम लेकर मतगणना हाल में ले जाने की अनुमति होगी। संवाद


पांच ऑब्जर्वर रखेंगे मतगणना पर नजर
जिले की आठ और धौरहरा लोकसभा सीट में शामिल सीतापुर जिले की महोली व हरगांव विधानसभा को मिलाकर पांच ऑब्जर्वर मतगणना पर नजर रखेंगे। आयोग की ओर से नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर दो जून की शाम तक जिले में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें