फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना अनुमति काट दिए यूकेलिप्टस के सात पेड़

विज्ञापन
कब्रिस्तान में काटे पड़े यूकेलि​प्टिस के पेड़।संवाद
विज्ञापन
ममरी। थाना क्षेत्र हैदराबाद के ग्राम पंचायत परेली में कब्रिस्तान की भूमि पर खड़े यूकेलिप्टस के सात पेड़ कटवा दिए गए। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कटान रुकवा दिया और लकड़ी प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई का मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत परेली के प्रधान बाल गोविंद वर्मा ने बताया कि गांव के पश्चिम में ग्राम समाज की भूमि पर कब्रिस्तान बना है। यहां यूकेलिप्टस और शीशम के पेड़ लगे हैं। गांव के कुछ लोगों ने प्रधान से प्रस्ताव कराए बिना मैलानी के ठेकेदार मोहम्मद उमर को यूकेलिप्टस के सात पेड़ों की बिक्री कर दी। ठेकेदार ने शनिवार को पेड़ों का कटान शुरू कराया तो गांव के लोगों ने विरोध कर दिया और ग्राम प्रधान को सूचना दी।
ग्राम प्रधान ने पेड़ कटान की सूचना थाना प्रभारी दीपक तिवारी और तहसील प्रशासन गोला को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और लेखपाल ने प्रधान की तहरीर पर पेड़ों का कटान रुकवा दिया। कटी लकड़ी प्रधान की सुपुर्दगी में दे दी। लेखपाल रामबाबू यादव ने कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कर उसे सरकारी संपत्ति बताई है। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा ने लकड़ी को नीलाम कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें