फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: ज्वैलर्स की दुकान से 75 लाख के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी, 12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Thu, 19 Oct 2023 08:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई चोरी की वारदात में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लग रहा है। आरोप है कि कोबरा पुलिस समेत अन्य पुलिस कर्मी रात भर मिट्टी खनन करने वालों की तलाश में लगी रहती है। कस्बे में चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के निघासन के सिंगाही रोड स्थित राज ज्वैलर्स की दुकान में पीछे से सीढ़ी लगाकर चढ़े चोरों ने दुकान में घुसकर सोने और चांदी के 75 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फॉरेंसिक और क्राइम ब्रांच की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


नगर के सुभाषनगर वार्ड निवासी दिग्विजय गुप्ता ने बताया कि उनकी पुरानी दुकान पलिया रोड पर किराए से थी। सिंगाही रोड पर अपने प्लाट पर दुकान बनवाकर 16 अक्तूबर को दुकान का शुभारंभ कराया था। रोज की तरह बुधवार को दिग्विजय गुप्ता अपनी नई दुकान बंद करके घर चले गए। बृहस्पतिवार को जब वह अपनी दुकान पर आए और शटर का ताला खोला तो उसमें रखे सोने की चैन, अंगूठी, समेत करीब चार सौ ग्राम सोना और एक क्विंटल चांदी का समान गायब था। दिग्विजय ने बताया नाजिम खान के पीछे गैराज पर डनलप की लकड़ी के सहारे छत पर चढ़ गए और सीढ़ी पर लगे पल्ले का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर भी दो दरवाजे तोड़े फिर दुकान में घुसे। इसके बाद गद्दी पर बैठकर करीब एक घंटे तक सामान बटोरते रहे।

यही नहीं चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीबीआर भी उठा ले गए। इससे चोरों की इस हरकत से खुलासा करने में पुलिस को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने पड़ोस की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। चोरी का खुलासा करने के लिए निघासन के अलावा पढ़ुवा थाने की पुलिस, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच, और फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन


मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा। -राजेश कुमार, सीओ निघासन

पुलिस पर आरोप, गस्त के बजाय रात भर ढूंढती है खनन की मिट्टी
थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई चोरी की वारदात में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लग रहा है। आरोप है कि कोबरा पुलिस समेत अन्य पुलिस कर्मी रात भर मिट्टी खनन करने वालों की तलाश में लगी रहती है। कस्बे में चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। नानकनगर में एक सप्ताह पहले रामकुमार, बेनी माधव के घरों में चोरों ने करीब एक लाख रुपये का समान चोरी किया था। इसके पहले भी इसी मोहल्ले में चोरी हो चुकी है। अभी तक इन चोरियों का खुलासा नहीं हो पाया था कि चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। नगर के सदर चौराहे से लेकर पूरे कस्बे की गस्त होमगार्ड के भरोसे रहती है। झंडी में भाजपा नेता राजेश्वर सिंह के यहां चोरी का खुलासा हुआ ही था कि दूसरी घटना ने पुलिस के गस्त की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


24 घंटे में नहीं हुआ खुलासा तो होगा आंदोलन
व्यापार मंडल श्याम बिहारी मिश्र गुट के मंडल अध्यक्ष आंनद चतुर्वेदी, कंछल गुट के अशोक चौबिया, व्यापारी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि यदि 24 घंटे में पुलिस ने खुलासा नहीं किया तो मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें