फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज तक पहुंचा सुहेली नदी का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में फसलें जलमग्न, कई गांवों में अब भी भरा है बाढ़ का पानी
विज्ञापन

पलियाकलां। पिछले चार दिनों से सुहेली नदी की बाढ़ का पानी इलाके के कई गांवों में भरा है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।
पटिहन रोड स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय के चारों तरफ पानी भरा है। इसके अलावा अतरनगर, घोला, मकनपुर, बिलहिया, मुंजहा नंबर एक, चंबरबोझ समेत कई गांवों में बाढ़ के पानी ने दस्तक दे दी है। वहीं, निघासन रोड के सेमरीपुरवा, बुद्धापुरवा, बसंतापुर कलां, बसंतापुर खुर्द, परवतिया घाट, मलिनियां, बबौरा समेत कई गांवों के खेतिहर इलाकों में जलभराव की स्थिति है।
विज्ञापन

चौखड़ा फार्म जाने वाले रास्ते पर भरा पानी
मझगईं। सुहेली नदी मझगईं क्षेत्र में सरजू नदी के नाम से जानी जाती है। सरजू नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण चौखड़ा फार्म के मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति है। चौखड़ा फार्म से मझगईं आने वाले रास्ते पर बरूही के पास तेज धार में पानी बह रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें