फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी दलों के काम नहीं आए दांवपेंच

विज्ञापन
राजापुर मंडी गेट पर मौजूद भीड़।
विज्ञापन
आठों सीटों पर दोबारा जीत, भाजपा के लिए अगले चुनाव में बन सकती है बूस्टर डोज
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जनपद की आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने पुन: जीत का परचम फहराया है, जिससे भाजपा खेमे में जीत की खुशी है, तो वहीं सपा समेत विपक्षी दलों के खेमे मायूसी छाई है। हालांकि कुछ सीटों पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन जीत का जादुई आंकड़ा नहीं छू सके। मोहम्मदी विधानसभा में सबसे कम अंतर से जीत-हार का होना जरूर भाजपा खेमे की चिंता बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन

पिछले 2017 के चुनाव में भाजपा के पक्ष में लहर चली थी, लेकिन इस बार वैसी लहर नहीं दिखी, बल्कि वोटर भी खामोश रहे। दूसरा कारण यह भी रहा कि कोरोना महामारी के चलते चुनाव प्रचार पर काफी दिनों तक प्रतिबंध लागू रहा। सबसे ज्यादा समय सोशल मीडिया पर चुनावी वार हुआ। पीएम की संभावित रैली के निरस्त होने से भाजपा खेमे में कुछ समय निराशा के भाव आए थे, जिसके बाद लखीमपुर शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली ऐन मौके पर रद्द हो गई थी। हालांकि मुख्यमंत्री ने फरधान, गोला, कस्ता समेत चार-पांच जगहों पर रैली की थी, जिसके बाद भाजपा खेमे से निराशा के भाव छटे थे। इसका असर रहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव के प्रदर्शन को दोहराया और अगले लोकसभा चुनाव के लिए बूस्टर डोज भी हासिल कर ली है। बताते चलें कि 2024 में जनपद की दो लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होना है, तब आठों सीटों पर भाजपा के विधायक होने के तौर पर मनोवैज्ञानिक बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें