फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हाई वोल्टेज से नगर पालिका के नलकूप का मोटर फुंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिसर में नलकूप से ओवरहेड टैंक भरने के लिए लगा मोटर हाई वोल्टेज से फुंक गया। इससे एक सप्ताह तक पेयजल की आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रह सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अचानक हाई वोल्टेज आने से नगर पालिका परिषद कार्यालय स्थित ओवरहेड टैंक में पानी चढ़ाने वाला मोटर फुंक गया। साथ ही मेन लाइन के बहुत पुराने होने के कारण वाल्व में लीकेज आ गया। इससे ओवरहेड टैंक में पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर होने में दिक्कत आई।
नगर पालिका स्थित ओवरहेड टैंक से संबंधित क्षेत्रों मुन्नुगंज, पश्चिमी दीक्षिताना, ऊंची एवं नीची भूड़ सहित करीब शहर की आधी आबादी को पेयजल की आपूर्ति कराई जाती है। मोटर और वाॅल्व खराब होने से इन मोहल्लों में पेयजल की दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि अगले पांच-छह दिन सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक एवं शाम को 6:00 से 8:00 बजे तक पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें