फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिखरी कुर्सियां व स्टोर में बंद स्ट्रेचर देखकर भड़कीं प्राचार्य

विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान निर्देश देतीं प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता। स्रोत : स्वास्थ्य ​
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल का मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने शनिवार दोपहर औचक निरीक्षण किया। मरीजों के बैठने के लिए डाली गईं कुर्सियों को इधर-उधर बिखरा और स्टोर में बंद स्ट्रेचर व कुर्सियां देखकर नाराज हुईं। कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने ओपीडी, इमरजेंसी सहित औषधि भंडार कक्ष, मुख्य हाल का निरीक्षण किया। टूटी हुई कुर्सियों को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। सभी कूलरों में नियमित पानी रखने, ओआरएस कॉर्नर बनाने, मरीज के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था और बेहतर करने व ओपीडी में भी मरीज के बैठने की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा उन्होंने अस्पताल को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। इसके बाद वह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पहुंचीं। जहां पर वितरक से उन्होंने दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें