फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुल्तानपुर गांव के पास सक्रिय बाघ की जान भी खतरे में

विज्ञापन
सुल्तानपुर गांव के पास मंडराता बाघ। स्रोत-ग्रामीण।
विज्ञापन
बांकेगंज। बफरजोन पलिया रेंज के फुलवरिया गांव में गुस्साए ग्रामीणों के हमले में मारी गई बाघिन के बाद जंगल के बाहर विचरण कर रहे बाघों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। मैलानी और खुटार रेंज की सीमा पर सुल्तानपुर गांव के पास पिछले 10 दिनों से बाघ सक्रिय है। यह ग्रामीणों पर हमलावर भी हो रहा है। अब इसकी सुरक्षा को लेकर चिंताए बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी और खुटार रेंज की सीमा पर स्थिति सुल्तानपुर गांव में पिछले 10 दिनों से एक बाघ विचरण कर रहा है। इस बीच बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला करने की कोशिश की। यह संयोग ही था कि वह बाल-बाल बच गया। गांव के पास बाघ की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं। लोगों में वन विभाग और बाघ के प्रति गुस्सा फूट रहा है।
कहीं यह गुस्सा बाघ के लिए घातक न साबित हो। इसके लिए वन विभाग चिंता में है। बुधवार पलिया रेंज के फुलवरिया गांव में एक बाघिन ने सुबह चार बजे हमला कर एक महिला को मार डाला था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बाघिन को घेरकर उसे पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन

वन्यजीव प्रेमियों को आशंका है कि कहीं यह बाघ भी ग्रामीणों की गुस्सा का शिकार न हो जाए। हलांकि वन विभाग लगातार बाघ की निगरानी में जुटा है। उसे पकड़ने के लिए एक पिंजरा भी लगाया गया है,लेकिन अभी तक यह बाघ चंगुल में नहीं आया है।
विज्ञापन

-
सुल्तानपुर गांव के पास सक्रिय बाघ की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क और जागरूक किया जा रहा है।
- मनोज श्रीवास्तव,रेंजर ,खुटार

सुल्तानपुर गांव के पास मंडराता बाघ। स्रोत-ग्रामीण।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें