फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बालू भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बालक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
पलिया सीएचसी में मृतक बालक के रोते परिजन। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया के नगला गांव में घर के बाहर सड़क पर खड़े एक 10 वर्षीय बालक को बालू भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली रौंदते हुए निकल गई। घटना में बालक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ चालक को हिरासत में लिया है। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सीएचसी में मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगला गांव निवासी रामजीवन का 10 वर्षीय पुत्र निहाल अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। बताया जाता है इस बीच बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेजी से निकली और बालक को टक्कर मार दी। बालक उछलकर काफी दूर जा गिरा। आनन फानन उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के पिता रामजीवन ने अतरिया बड़ागांव के कुछ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। जिसमें उसके पुत्र की हत्या किए जाने समेत जातिसूचक गालियां देने व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें