फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘...बिना तहजीब के जीवन भी बेकार होता है’

Wed, 12 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक चेता मेला: बाल कवियों ने बिखेरे विभिन्न विधाओं के रंग
विज्ञापन

ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर हुए बाल कवि सम्मेलन में बाल कवियों ने विभिन्न विधाओं के रंग बिखेरे, जिन्हें सुनने के लिए देर रात तक दर्शक मंच के सामने डटे रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगर में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 
मेले के सांस्कृतिक मंच पर आनंद प्रकाश शुक्ल की अध्यक्षता में हुए बाल कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरद्वारीलाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष ने दीप जलाकर किया।  चिल्ड्रेंस वेलफेयर सोसायटी के सौजन्य हुए बालकवि सम्मेलन की शुरुआत में हितेंद्र पांडे ने वाणी वंदना कर कहा कि चांदनी रात है, मस्तियां साथ हैं, आग तन में लगाने चले आइए। 
विज्ञापन

सृजल पांडे ने वीर रस में कुछ यूं कहा-
अगर पौरुष महकती शाम के अधीन हो जाए, तुम्हीं बोलो किरण में बाजुओं को कौन तोलेगा।
नाजिया ने कुछ यूं कहा- इस चांद सी सूरत पर मर जाऊं फिदा होकर।
नीरज कुमारी ने कहा- छोड़ सब मोह ममता लेकर आज चिर विदा।
सेहरान अली ने कहा कि- हम सीधे सादे लोग जमाने के काम आए, जो कर बने तो सबको हंसाने के काम आए।
संचालन करते हुए अभिषेक निष्कर्ष ने तहजीब पर कहा-
है नफरत की जहां आंधी वहां न प्यार होता है, बिना तहजीब के जीवन भी बेकार होता है।
मृदुल अग्निहोत्री ने हास्य रस बिखेरा-
उनकी ही नगरी रहूं, करूं में उनकी बात। उनके ही गुणगान में गुजरे दिन व रात।।
दीपक गुप्ता ने कहा कि-
एक इंच भी नहीं मिलेगा कश्मीरी गलियारों में,
छीनेंगे हम पाक उन्हीं का, पाक के ठेकेदारों से।
साथ ही कवि सम्मेलन में सौम्य अग्निहोत्री, अंकित मौर्य, जीशान अहमद, जीशान अंसारी, रजत कनौजिया, विजनलाल, संगम गुप्ता, पवन यादव, व्योमेश पटेल, शशांक फतेहपुरी, कुंवर आनंद, नीलांबुज शुक्ल, अरुण सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, प्रिंश गुप्ता, अभिषेक अवस्थी आदि बाल कवियों ने काव्यपाठ किया। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, एसडीएम/ईओ घनश्याम त्रिपाठी ने बाल कवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर श्रीकांत तिवारी, नानकचंद वर्मा, राजेश शुक्ल, आनंद सोनी, मेवालाल, प्रेमा पांडे, राजेश वर्मा, रफी अहमद, अरविंद पांडे, आशीष अवस्थी, काशी विश्वनाथ तिवारी, नसीम अहमद, इशहाक अली, आलोक तिवारी, महेंद्र वर्मा, अशोक जोशी, रामकृष्ण गुप्ता, विवेक पांडे, विमलेश मिश्र, डॉ वेदप्रकाश अग्निहोत्री, संत कुमार बाजपेयी, मयंक दीक्षित, संजीव दीक्षित, वीरेश बाजपेयी, नरेंद्र शुक्ल, राजेश बाजपेयी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
मंच पर इनका हुआ सम्मान
नगर पालिका अध्यक्ष ने चैती मेला मंच पर आशीष शुक्ल, अब्दुल लतीफ, नईम इदरीशी, प्रमोद शुक्ल, सौरभ दीक्षित, ओमशंकर राजपूत, जयलाल वर्मा, सुंदरलाल पांडे, गंगाराम शाह, ब्रजकिशोर शाह, नरेंद्र सिंह, डॉ मुकेश वर्मा, शिवसागरलाल वर्मा, कृष्ण गोपाल राजपूत, प्रेमचंद, विजय यादव, शुभम शुक्ला, अनूप गुप्ता, नीरज मिश्रा को फूल मालाओं और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
 
मेला में आज
ऐतिहासिक चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर गायन प्रतियोगिता सीनियर वर्ग रात आठ बजे से।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें