फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 12 साल से बंद पड़ा भदेड़ का गन्ना समिति का खाद गोदाम

Sat, 13 Dec 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भदेड़ में जर्जर हालत में गन्ना समिति का खाद गोदाम। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। ग्राम पंचायत भदेड़ में 12 वर्षों से बंद पड़ा गन्ना सहकारी समिति का गोदाम जर्जर हो गया है। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां न खाद है और न ही वितरण होता है। कर्मचारियों की तैनाती भी नहीं है।
विज्ञापन

कई साल पहले गन्ना सोसाइटी गोला से यहां खाद वितरित की जाती थी। इससे दर्जनों गावों के किसानों को खाद आसानी से मिल जाती थी। कुछ दिन बाद यहां खाद आना बंद हो गई। इसके बाद किसानों को 20 किलोमीटर दूर गोला से खाद लानी पड़ती है।
उदयपाल, सुरेंद्र विक्रम, हरिकेश, दीनदयाल, मोहनलाल, रामखेलावन, सूरज, पंकज, रमेश और मुकेश सहित अन्य किसानों ने बताया कि उन्होंने गन्ना समिति के सचिव से कई बार गोदाम पर कर्मचारियों की तैनाती कर खाद उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन


गन्ना समिति गोला के सचिव बलवंत चौधरी ने बताया कि खाद गोदाम में चोरी की घटनाओं के बाद खाद आनी बंद हो गई। पहले सुरक्षा कर्मी तैनात रहते थे, लेकिन उनके पद समाप्त कर दिए गए। इसलिए समितियाें पर खाद नहीं आती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें