गोला के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु । संवाद
गोला गोकर्णनाथ। श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर चल रही श्रीरामकथा में कथा व्यास अंजनी शरण महाराज ने भरत चरित्र सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
शुक्रवार को श्रीराम कथा में व्यास ने कहा कि संसार में भरत जैसा भाई होना दुर्लभ है। भरत का चरित्र समुद्र की भांति अगाध है। बुद्धि की सीमा से परे है। लोक-आदर्श का ऐसा अद्भुत सम्मिश्रण अन्यत्र मिलना कठिन है। भ्रातृ-प्रेम की तो वह सजीव मूर्ति थे। भरत चरित्र में त्याग, संयम, धैर्य और ईश्वर प्रेम का अद्वितीय उदाहरण मिलता है। भरत का विग्रह स्वरूप श्रीराम प्रेम मूर्ति के समान है।
इस मौके परविजय यादव, अजय तिवारी, अवधेश मिश्र, राजेश्वर शुक्ला, सुरेश चंद्र पांडे, आयुष पांडे, प्रभात, राकेश सिंह,सुरेश चंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।