फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल हुआ जिला

Tue, 12 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
heat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांच दिनों से जिले को तरसा रहे आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल
विज्ञापन

मौसम के बदलते तेवर ने बढ़ाईं बीमारियां, वायरल का प्रकोप बढ़ा
पिछले पांच दिनों से हो रही कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। पांच दिन से जिले में बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। उधर आसमान साफ होने के कारण सूरज भी अपने पूरे तेज के साथ तप रहा है। कड़ी धूप के कारण लोगों को बाहर निकलने में भी पसीने छूट रहे हैं। छाता, गमछा, ग्लब्स आदि भी धूप से बचाव नहीं कर पा रहे हैं। कड़ी धूप से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर नजर आता है। 
मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चढ़ते उतरते तापमान पर गौर करें तो अधिकतम तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हो रही है लेकिन न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान के करीब पहुंचता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। न्यूनतम तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी से सुबह-शाम भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।  इससे बीमारियां बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। 
विज्ञापन

मंगलवार को कड़ी धूप के बीच दिन में कई बार आसमान में बादल तैरते दिखाई दिए लेकिन यह बादल हवा के झोंके से उड़ कर गायब हो गए। वायुमंडल में नमी होने से उमस भरी गर्मी में लगातार इजाफा होता जा रहा है। लोगों का पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम के बदलते तेवर से वायरल, डायरिया, गर्मी तथा बरसात में होने वाली बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। 
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉ. अमित सिंह का कहना है कि सेहत के लिहाज से यह मौसम बेहद खतरनाक है। ऐसे में विशेष सावधानी बरते की जरूरत है। बासी खाना और खुले में रखे कटे फल और खाद्य पदार्थ खाने से परहेज करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें