फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर अवैध अतिक्रमण के प्रयास पर तहसील प्रशासन ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में तालाब पर अवैध अतिक्रमण करने के लिए मिट्टी से पटाई करने का मामला बृहस्पतिवार को सामने आया। शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर राजेश कुमार ने संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार व लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भेजा। इसके बाद जेसीबी से तालाब पाटने के लिए लाई गई मिट्टी को हटवाया गया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में स्थित तालाब पर कब्जा करने के प्रयास काफी समय से चल रहे हैं। इसमें कुछ लोगों ने कूड़ा-मिट्टी डालकर तालाब के कुछ हिस्से पर कब्जा भी कर लिया है। इसके बाद भी कुछ लोग तालाब के बड़े भू-भाग पर कब्जा करने की फिराक में हैं। बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर तालाब के एक हिस्से को पाटने की कोशिश भी की, जिसकी सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार अतुल सेन सिंह व लेखपाल कैलाश मौके पर पहुंचे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर नगर पालिका से जेसीबी व ट्राली मंगवाई गई और तालाब पाटने के लिए लाई गई मिट्टी को हटवाया गया। कार्रवाई होते देख अतिक्रमणकारी मौके से खिसक गए।
एसडीएम सदर राजेश कुमार ने बताया कि आवास विकास परिषद के एक कर्मचारी की शह पर कुछ लोगों की भूमिका अतिक्रमण करने में सामने आई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल अतिक्रमणकारियों के सख्त चेतावनी दी गई है। यदि दोबारा कब्जे का प्रयास किया गया, तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें