फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत मतदान के लिए गांव-गांव पहुंचेगी डीएम की पाती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव में खीरी जिले में 80 फीसदी से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान के लिए जिले के सभी प्रधान, पूर्व प्रधान, एएनएम, आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी वर्कर, कोटेदार को पत्र भेजकर उनका अपेक्षित सहयोग मांगा।
विज्ञापन

डीएम ने अपने पत्र में कहा कि जिले में 80 फीसदी से अधिक मतदान के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें चरणबद्ध रूप से तहसील व ब्लाक स्तर पर स्वयंसेवी भी तैयार किए जाएंगे। जो तहसील व ब्लाक स्तर में मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में विशेष प्रयास करेंगे। इसी के साथ लक्ष्य को पाने के लिए सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के विद्यालयों के जरिये भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विद्यालयों के जरिये चौथे चरण में 23 फरवरी को बड़े पैमाने पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करेंगे। कहा कि प्रत्येक विधानसभा के तीन सर्वाधिक मतदान वाले बूथों के लेखपाल, सचिव, प्रधान, पूर्व प्रधान और कोटेदार भी सम्मानित होंगे। वहीं जिन तीन विधानसभा में सर्वाधिक मतदान होगा। उनके रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, बीडीओ, सीडीपीओ, एमओआईसी व बीएलओ को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें