गोला गोकर्णनाथ। एक गांव निवासी किशोरी ने पड़ोसी पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। किशोरी ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर जंगल के किनारे खेत की रखवाली कर रहे भाई और मां को दवा देने गई थी। वापस आते समय रास्ते में पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक ने नशे की हालत में उसे गलत नीयत से खींचने का प्रयास किया।
शोर मचाने पर कुछ दूर पर काम कर रहे मां और भाई भी मौके पर आ गए। आरोपी ने किशोरी और उसके भाई-मां के साथ मारपीट की। पीड़िता के परिवार वालों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद