फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में एमडीएम का खाता खुलवाने को लेकर शिक्षक परेशान

विज्ञापन
बीएसए से वार्ता करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन देकर खाते पूर्ववत रखने की उठाई मांग

लखीमपुर खीरी। राज्य परियोजना निदेशक ने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में एमडीएम के खाते भारतीय स्टेट बैंक में खोलने के निर्देश दिए हैं। इससे शिक्षक परेशान हैं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षकों ने राज्य परियोजना निदेशक को संबोधित ज्ञापन बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय को सौंपा। ज्ञापन में पूर्व की भांति खाते संचालन रखने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया है कि जनपद में स्कूलों की संख्या अधिक है और स्टेट बैंक की शाखाएं नाममात्र हैं। स्टेट बैंक के कर्मचारियों, अधिकारियों का व्यवहार ग्राहकों के प्रति मित्रवत नहीं है। अधिकांश विद्यालयों के शिक्षकों को बैंक कार्य के लिए 40 से 50 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। बैंक कार्य के लिए कोई अवकाश देय नहीं है। ऐसी स्थिति में विद्यालय समय में बैंक कार्य कर पाना संभव नहीं है। इससे बैंक कार्य बाधित होने के साथ मध्याह्न भोजन वितरण प्रभावित होगा। इसलिए खाता परिवर्तन किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने मध्याह्न भोजन निधि के खाते पूर्ववत बैंकों में ही संचालित रखने की मांग की गई है।
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने शिक्षकों की बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री संतोष कुमार भार्गव, प्रभुनाथ प्रजापति, सतीश वर्मा, जिला प्रवक्ता आशीष प्रताप श्रीवास्तव, नरेंद्र वर्मा, उमेश चौरसिया, मनोज वर्मा, आदित्य गुप्ता, सुयश प्रकाश कनोजिया, शिव गोविंद गुप्ता, श्याम सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें