फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा शिक्षक: फीस न देने पर छात्र को जमकर पीटा, नहीं भरा दिल... तो फिर मुंडवा दिया सिर; सड़क पर भी घुमाया

Sat, 18 Nov 2023 09:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में एक शिक्षक ने छात्र को पीटा और गंजा कर सड़क पर घुमाने का मामला सामने आया है। शिक्षक के खिलाफ छात्र के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा गांव निवासी एक छात्र के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बौधिया स्थित एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर फीस जमा न होने पर छात्र का सिर मुंडवाकर रोड पर घुमाने और पिटाई करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


छात्र की दादी ने बताया कि उसका नाती एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि 16 नवंबर को जब वह स्कूल गया, तो फीस न लाने पर शिक्षक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जब इसपर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो सिर मुंडवाकर रोड पर घुमाया।

इसके बाद छात्र ने पूरे मामले की जानकारी परिजन को दी। जिसके बाद 17 नवंबर को वह स्कूल शिकायत लेकर पहुंची तो उक्त शिक्षक न उन्हें भी गालियां देकर भगा दिया। आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। थाना प्रभारी अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें