फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कोतवाली जाकर देखी महिला हेल्प डेस्क

विज्ञापन
महिला पुलिस अधिकारियों के साथ छात्राएं।
विज्ञापन
पुलिस पाठशाला में सीओ ने बताई पुलिस की कार्यशैली
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को कोतवाली में लगाई गई पुलिस की पाठशाला में सदर चौराहा निकट दयानंद बाल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क, महिला पुलिस चौकी, कार्यालय, हवालात, प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष देखे।
अमर उजाला फाउंडेशन और पुलिस के सहयोग से पुलिस की पाठशाला में सीओ राजेश कुमार और महिला पुलिस इंस्पेक्टर श्रद्धा सिंह ने विद्यार्थियों को सुरक्षा, कानून और पुलिस कार्रवाई एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं को शांत करते हुए उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार और महिला पुलिस इंस्पेक्टर श्रद्धा सिंह ने बताया कि विद्यार्थी खासकर बेटियां 112, 1090, 108 जैसे अति आवश्यक हेल्पलाइन नंबर अवश्य याद रखें। ऑटो या टैक्सी पर बैठती हैं कुछ भी संदेह होने पर पहले वाहन का नंबर लिख ले या याद कर ले। मोबाइल में चालक का फोटो खींच ले। दिन प्रतिदिन साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है इसलिए मोबाइल पर किसी भी अनजान अपरिचित व्यक्ति से बात न करें। रास्ते में आते समय उन पॉइंट की जानकारी करने जहां पर पुलिस की उपस्थित रहती है। असुरक्षित महसूस करने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
पुलिस से शिकायत करने में किसी प्रकार का कोई संकोच या डर न पालें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। कोतवाली थाने पर महिला हेल्प डेस्क पर 24 घंटे महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं। सीओ राजेश कुमार, महिला पुलिस इंस्पेक्टर श्रद्धा सिंह, दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवधेश मिश्र, आचार्य सुरेश कुमार मिश्र और पूनम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्रा नम्रता का कहना है कि पहली बार पुलिस के इतने करीब जाकर बात की है। बहुत अच्छा लगा। वैसे तो हमेशा से पुलिस से डर ही लगता रहा है, लेकिन कोतवाली पहुंचकर पहली बार खुद में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।
छात्रा सुभाषिनी द्विवेदी का कहना है कि सीओ सर और मैडम ने बहुत अच्छी जानकारी दी है। लड़कियों की सुरक्षा की दृष्टि से यह जानकारी काफी महत्वपूर्ण है।
छात्रा कनक का कहना है कि पहली बार कोतवाली में कदम रखा है। पुलिस से कैसे बात करें पहले डर लगता था। अधिकारियों से आमने सामने बात करके बहुत अच्छा लगा।
छात्रा मधु राना का कहना है कि अमर उजाला के इस कार्यक्रम में काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जो हमारी सुरक्षा को लेकर बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें