फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने रैली निकालकर वोट डालने की अपील की

विज्ञापन
मतदाता जागरूक्ता रैली को झंडी दिखा कर रवाना करती प्रेक्षक - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव में अबकी बार 90 पार मतदान को लेकर जिला प्रशासन जोर शोर से लगा है। मतदाताओं केे वोट डालने के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को दिव्यांग छात्रों ने रैली निकाली। इसे प्रेक्षकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगजनों की मतदाता जागरूकता रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने नामित सामान्य प्रेक्षकगणों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वीरपाल के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों से होकर निकली रैली नसिरुद्दीन मौजी मैदान में समाप्त हुई। दिव्यांगजन हाथों में तख्तियां लेकर ट्राई साइकिल एवं मोटराईजड साइकिल से मतदाताओं से वोट डालने की अपील कर रहे थे। उधर, रैली में शामिल आदर्श मूक बधिर विद्यालय के बच्चे और शिक्षकों ने शहरवासियों से शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
दिव्यांग छात्रों संग डीएम ने खिंचाई सेल्फी
मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ कर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने आदर्श मूकबधिर विद्यालय के बच्चों संग लोगों से मतदान की अपील करते हुए सेल्फी और फोटो खिंचवाई। बच्चों ने इशारों से डीएम को धन्यवाद दिया। मतदान को लेकर डीएम के प्रयास को देखते हुए प्रेक्षकों ने सराहना करते हुए सहभागिता भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें