फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे लोगों को मतदान करने के लिए करें जागरूक

विज्ञापन
पलिया के गोल्डन फ्लावर में एसएसबी के सहायक कमानडेंट को स्मृति चिन्ह देतीं एमडी। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के गोल्डन फ्लावर स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसएसबी के सहायक कमांडेंट ने छात्र-छात्राओं से अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने की बात कही। कार्यक्रम में एसएसबी 39वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट संजीव कुमार ने मतदान के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के दिन अपना वोट करना अत्यंत जरूरी है। क्योंकि तभी एक मजबूत सर्वश्रेष्ठ देश का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन

एसएसबी के इंस्पेक्टर जगमीत सिंह ने बच्चों को वोटों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वोट देना चाहिए। अपने वोट को वह किसी भी प्रकार से खराब ना करें और एक अच्छे नेता का चुनाव करें। स्कूल की एमडी हरदीप कौर, प्रधानाचार्य लोकनाथ तिवारी ने बच्चों को मतदान अभियान के बारे में बताते हुए कहा की कोई भी मतदाता मतदान करने से ना छूट जाए। शत प्रतिशत मतदान हो सके। कार्यक्रम का संचालन पारुल गुप्ता ने किया। इस दौरान टीचिंग स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें