लखीमपुर खीरी। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 मार्च कर दी है। जिन छात्रों ने अभी तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म नहीं भरा है, वह बुधवार को हर हालत में भर लें।
युवराज दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी 24 मार्च तक कॉलेज में दो बजे तक अवश्य जमा कर दें। प्राचार्य ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की जिम्मेदारी छात्रों की है। परीक्षा फार्म भरा न होने पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। इसका उत्तरदायित्व स्वयं छात्र-छात्राओं का होगा। संवाद