फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कस्बे में भ्रमण कर लोगों से मतदान की अपील की

विज्ञापन
संसारपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
महेवागंज। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने शनिवार को कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। उस्मानी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पायल राय और विभागाध्यक्ष डॉ. सुष्मिता द्विवेदी ने जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। बाजार से लेकर रैली पूरे कस्बे में घूमी। विद्यार्थियों ने तख्ती, बैनर और पंफलेट पर लिखे स्लोगन से नागरिकों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की।
विज्ञापन

गुरुजनों ने लोगों को स्वस्थ लोकतंत्र के प्रति जागरूक किया। प्रवक्ता प्रतीक्षा वर्मा, विवेक अवस्थी, धर्मेंद्र अवस्थी, वीरेंद्र कुमार, आमिर बेग, वसीउल्लाह , रूही सक्सेना, गायत्री, हुस्ना बानो, आरबी शर्मा के साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। संवाद
संसारपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली
संसारपुर। कस्बे में सोबरन इंटर कॉलेज और जेपी कन्या इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शनिवार दोपहर विद्यालय परिसर से पुलिस चौकी तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राएं हाथों में तख्ती लिए ‘वोट देना और दिलाना ना भूलना भैया जी’ और ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। निर्वाचन आयोग के ब्रांड एंबेसडर रामपाल निषाद ने भोजपुरी भाषा में ‘वोटवा देना और दिलाना भइया’ गीत गाकर सुनाया। इस दौरान कोआर्डिनेटर मतदाता जागरूकता राजेंद्र, सहायक आशीष, इंद्रेश, प्रधानाचार्य गिरजा प्रसाद और संगीत त्रिवेदी सहित विद्यालय के अध्यापक मौजूद रहे। संवाद

मतदान जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी और शिक्षक- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें