फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन समिति ने छात्र- अभिभावकों को किया तलब  

Sun, 18 Sep 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
विज्ञापन
नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने भेजा नोटिस, 21 सितंबर को रखेंगे पक्ष
डीएम से मिलकर अभिभावकों ने बच्चों के स्कूल वापसी की लगाई गुहार
जवाहर नवोदय विद्यालय की अनुशासन समिति ने पांच दिन पूर्व घर भेजे गए कक्षा 11 के छात्रों और उनके अभिभावकों को नोटिस भेजकर तलब किया है। अभिभावकों को भेजे गए नोटिस में निष्कासित छात्रों पर रैगिंग, तोडफोड़ और अनुशासनहीनता के आरोप तय किए गए हैं। वहीं, रविवार को दर्जन भर अभिभावकों ने डीएम आवास पर जाकर डीएम आकाश दीप से मुलाकात की है और बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए विद्यालय में वापसी की मांग की है। 
विज्ञापन

बता दें कि 26 अगस्त 2016 को कक्षा 11 के छात्रों की अगुवाई में छात्रों ने बिजली, पानी और खाने की समस्या को आधार बनाते हुए प्रधानाचार्य अनीता कुमारी को हटाने की मुहिम छेड़ी थी। तब एसडीएम ने प्रधानाचार्य को 15 दिनों के लिए छुट्टी देकर उप प्रधानाचार्य आभा शुक्ला को प्रभारी बनाकर प्रदर्शन समाप्त कराया था, लेकिन इसके बाद भी छात्रों ने लगातार तीन बार खाने का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया था। इससे विद्यालय प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन भी सकते में आ गया, जिस पर सख्त निर्णय लेते हुए 13 सितंबर 2016 को विद्यालय प्रशासन ने कक्षा 11 के सभी छात्र-छात्राओं को रात में ही उनके घरों को भिजवा दिया था। पांच दिन बीतने पर भी छात्रों की विद्यालय में प्रवेश को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ने अभिभावकों को नोटिस भेजकर 21 सितंबर 2016 को विद्यालय अनुशासन समिति के समक्ष सुबह 10 बजे उपस्थित होने के लिए कहा है। अभिभावकों के साथ ही छात्रों को भी बुलाया गया है, जो समिति के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद ही घर भेजे गए छात्र-छात्राओं की वापसी पर लगे अवरोध का हल निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें