फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ ने दिखाई मानवता घायल को पहुंचाया अस्पताल 

Fri, 11 Aug 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
मदद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइम मीटिंग जाते समय रास्ते में पड़ी थी बेहोश महिला  
विज्ञापन

लखीमपुर-गोला मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। महिला बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी थी, लेकिन किसी ने उसकी कोई सुध नहीं ली। इसी बीच अपराध समीक्षा बैठक में लखीमपुर जा रहे एसओ नीमगांव संजय कुमार सिंह की नजर महिला पर पड़ गई। इस पर उन्होंने महिला को सरकारी जीप में लदवाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने लखीमपुर-गोला मार्ग एक अज्ञात वाहन ने 40 साल की महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। महिला बेहोश हो गई, उसकी किसी राहगीर ने भी सुधि नहीं ली। लोग तमाशबीन की तरह मौके पर भीड़ लगाए खड़े थे। इसी बीच लखीमपुर मुख्यालय अपराध समीक्षा बैठक में जा रहे एसओ संजय कुमार सिंह की नजर भीड़ पर पड़ी तो वह मौके पर पहुंचे। एसओ ने महिला की हालत देख उसे तत्काल सरकारी जीप में लदवाया और जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है। महिला अभी तक होश में नहीं आई है। वह थाना हैदराबाद के गांव मोहम्मदाबाद की निवासी बताई जाती है, लेकिन बेहोश होने के कारण उसके नाम की जानकारी नहीं हो सकी।   
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें