फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आठ घंटे में नेपाल बार्डर से बरामद किया अपहृत बच्चा

विज्ञापन
अपहृत यश त्रिवेदी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बिजुआ। बहन की लव मैरिज से नाराज तीन भाइयों ने युवक के पांच साल के भांजे का बृहस्पतिवार को अपहरण कर लिया। फोन कर कहा भी कि अगर बच्चा चाहिए तो उसकी बहन लौटा दो। सूचना पर पुलिस ने युवकों को नंबर ट्रेस किए और शुक्रवार को बच्चे को नेपाल बॉर्डर से बरामद कर लिया। एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकी भाग गए।
विज्ञापन

दो माह पहले तिकुनिया निवासी इरशाद, शमशाद और शालू की बहन से नौसरजोगी निवासी ऋषभ ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस वक्त दोनों किसी अज्ञात स्थान पर रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को यह लोग पता लगाते हुए नौसरजोगी आए और वहां ऋषभ के न मिलने पर ऋषभ के मामा नरेन्द्र त्रिवेदी के यहां बिजुआ पहुंचे। अपनी बहन को वापस करने के लिए कहा। नरेंद्र त्रिवेदी ने इस मामले में अपनी अनभिज्ञता जताई। बिजुआ में घूमने फिरने के बाद शाम करीब आठ बजे इरशाद, शमशाद और शालू ने नरेंद्र त्रिवेदी के पांच वर्षीय पुत्र यश का अपहरण कर लिया और चले गए।
काफी देर बाद फोन से अपहरणकर्ताओं ने नरेंद्र से अपनी बहन को तिकुनिया पहुंचाने और अपने पुत्र यश को वापस ले जाने के लिए कहा। आनन फानन में नरेंद्र त्रिवेदी ने बिजुआ चौकी पुलिस को को अपने पुत्र के अपहरण हो जाने की सूचना दी। चौकी प्रभारी ने अपहरणकर्ताओं के नंबर की लोकेशन ट्रेस की तो तिकुनिया की निकली। तिकुनिया पुलिस को फोन से सूचित करते हुए चौकी प्रभारी कुछ लोगों को साथ लेकर तिकुनिया पहुंचे।
विज्ञापन

तब तक अपहरणकर्ताओं ने कई लोकेशन बदली। तिकुनिया पुलिस के सहयोग से ताबड़तोड़ छापेमारी कर नेपाल बार्डर से शुक्रवार सुबह करीब चार बजे यश को सकुशल बरामद कर एक अपहरणकर्ता शालू को गिरफ्तार कर लिया। अन्य लोग भाग गए। बच्चे को उसके मां बाप के सुपुर्द कर शालू का चालान भेज दिया। बाकी अपहरणकर्ताओं की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें