फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना क्षेत्र के तीव्र मोड़ों पर नहीं लगे हैं सांकेतिक बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। इलाके की निघासन, भीरा और संपूर्णानगर रोड पर कई जगह काफी तीव्र मोड़ हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। बावजूद इसके पीडब्ल्यूडी की तरफ से इन मोड़ों पर सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पलिया-भीरा रोड पर बोझवा रपटा पुल के आगे तीव्र मोड़ हैं, जिसमें कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस रोड पर गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। मगर कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगा है। इसी तरह पलिया-संपूर्णानगर रोड पर त्रिकोलिया के पास तीव्र मोड़ है। यहां भी कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगा है। इस कारण यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। मझगईं की पलिया-निघासन रोड पर कस्बे से करीब दो किलोमीटर आगे तिकोनापुल ढाल से राजापुरवा गांव जाने वाले रास्ते पर दो खतरनाक तीव्र मोड़ें हैं। कई दुर्घटनाओं के बाद पीडब्ल्यूडी ने एक-दो सांकेतिक बोर्ड तो लगा दिए, स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें