फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी फूलबेहड़ में भी ढा रही कहर, तटबंध को खतरा

विज्ञापन
घर में पानी भरा होने के कारण छतों पर डेरा जमाए लोग।
विज्ञापन
पुलिस और एसएसबी जवान डटे, प्रशासनिक अमला नदारद
विज्ञापन

महेवागंज/सुंदरवल। बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी से उफनाई शारदा नदी फूलबेहड़ में भी कहर ढा रही है।
गूम, लंगड़ीपुर, चकलुआ, बसहाभूड़, रंडउहा, बड़ागांव, बसहा, कुचलिहा, पिपरा, बेड़हा सुतिया, जाहिराना, मंझरी, करदईहा, गोपालापुर, खांभी, इच्छाराम पुरवा, नरहर, समेत सदर तहसील के करीब तीस गांव डूबे हुए हैं। जान जोखिम में डालकर जरूरत वश लोग नाव से बाहर आ रहे है। बच्चे और महिलाएं मचान और पक्के घरों की छतों पर आसरा लिए हैं। राशन-पानी की दिक्कत हो रही है। मवेशियों की जान भी आफत में है।
तटबंध में सुन्दरलालपुरवा, रघुनाथपुरवा सहित कई जगह रिसाव हो रहा है। समय रहते अगर बचाव के उपाय न हुए तो तटबंध कभी भी कट सकता है। पुलिस और एसएसबी का बचाव व राहत दल के जवान तैनात हैं। किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। मुनादी कराकर पानी के करीब न जाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तटबंध कटा तो मच सकती भारी तबाही
महेवागंज। शारदा मिलपुरवा तटबंध में जगह-जगह रिसाव और जंगपुर के पास इसका कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे तटबंध के कटने की आशंका है।
तटबंध के बाहर बसे ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। ग्रामीणों का मानना है कि अगर बंधा कटा तो श्रीनगर, तेंदुआ, फूलबेहड़, लौकिहा, सरवा, ककरपिटा, मौजमाबाद, सांभर चौरा, देवरिया और गंगाबेहड़ समेत दर्जनों गांव प्रभावित हो सकते है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें